use of marquee

सुस्‍वागतम

गुरुवार, 7 जून 2012

'इसे लाइक करे '

'इसे लाइक करे '
भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए हमे सर्वप्रथम रिश्वत और भ्रष्ट आचरण में लिप्त व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करने की पहल करनी होगी | सरकारी , गैर सरकारी , सामाजिक या फिर भले ही कितना भी बड़ा राजनेता क्यों न हो यदि वे भ्रष्टाचार में लिप्त है तो हमे उनसे रोटी-बेटी के व्यवहार की दृष्टि से भी बहिष्कार करना होगा | तभी हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकेगें|

शुक्र पारगमन

शुक्र पारगमन : शुक्र ने सूर्य की सुंदरता लगाये चार चाँद
आसमान में बुधवार को प्रातकालीन बेला में एक दुर्लभ घटना घटी। जिसमे शुक्र ने सूर्य की सुंदरता चार चाँद लगाये | जी हा शुक्र पारगमन के अद्भुत नजारे ने आसमान की रंगत बदल दी | ज्योतिष में वैभव और सौंदर्य का प्रतीक सितारा शुक्र मंगल और बुद्ध की दरमियानी रात सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरा। सूर्य, पृथ्वी और शुक्र तीनों ग्रह कुछ घंटों के लिए एक कतार में आ गए हैं। इससे सूर्य पर एक छोटा काला धब्बा बना है। शुक्र, सूर्य और पृथ्वी की आपसी अठखेलियों ने धरती और आभामंडल में ने रंग भरे| आइये हम भी हमरे गृहों से कुछ सीखे |

visiter