use of marquee

सुस्‍वागतम

गुरुवार, 7 जून 2012

कब कम होगी मंहगाई|

कब कम होगी मंहगाई
कैसे करू बिटिया की सगाई
बात चली जब एक जगह
वो करने लगे अपनी बड़ाई |
छोरे के अनेक है चाचा मामा
दादा नाना और है ताऊ ताई
सबको देनी होगी मिलाई
कैसे करू बिटिया की सगाई |
वैसे तो हमे दहेज में विश्वास नहीं
जो भी हमे देगे आप वह भी कोई खास नहीं
लेकिन यदि नहीं लेगे हम
तो आपकी होगी जग हंसाई |
आप ही लो देख की मेरे बेटे ने
इंजीनियर की करी पढ़ाई
दे सकते है क्या आप उसे
यही सोच कर करे सगाई |
क्या मै सोचु यह
कैसे होगी बेटी की सगाई
न जाने
कब कम होगी मंहगाई|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

visiter